अब तक 59 हजार मौतें: ऑस्ट्रेलिया ने संक्रमण के पीछे चीनी मांस बाजार का हाथ बताया; ब्रिटेन में एक दिन में 684 लोगों की मौत

कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 59 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 10 लाख 98 हजार पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। ब्रिटेन में 24 घंटे में 684 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा तीन हजार 605 हो गया है। वहीं संक्रमण के मामले 38 हजार 168 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोपों और दो नर्सों की मौत के बाद सरकार ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। ब्रिटेन की महारानी रविवार शाम को देशवासियों को संबोधित करेंगी। उधर, फिलीपींस स्थित ब्रिटिश दूतावास ने कहा है कि देश में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को चार फ्लाइटों से घर भेजा जाएगा। 7 अप्रैल तो फिलीपींस एयरलाइन फिलीपींस के पलावन, चेबू, बोहोल और सायरागो हवाईअड्डे से उड़ान भरेगी। हर यात्री से करीब 93 हजार रुपए (एक हजार पाउंड) लिया जाएगा।



चीन में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों के लिए शनिवार को तीन मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पुरे देश में नेशनल फ्लैग का आधा झुकाकर रखा गया। देश में इस महामारी से करीब तीन हजार 300 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय समय के अनुसार दस बजे (भारतीय समय के अनुसार 8.30 बजे सुबह) देशभर में मौन रखा गया। चीन में कोरोना का पहला मामला दिसंबर में वुहान शहर में सामने आया था। 



वुहान में स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना से मरने वाले लोगों के लिए 3 मिनट का मौन रखा।


न्यूयॉर्क: संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा


अमेरिका में 24 घंटे (गुरुवार 8.30 से शुक्रवार 8.30 बजे तक) में करीब 1480 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में अब 7 हजार 392 लोग जान गंवा चुके हैं और अब तक दो लाख 77 हजार संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार आधी रात से शुक्रवार आधी रात तक न्यूयॉर्क में 562 लोगों की मौत हुई। यानी हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह एक दिन में मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने शुक्रवार को कहा- उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके मुताबिक राज्य के जिन अस्पताल में वेंटिलेटर्स की जरूरत कम है, वहां से इसे हटाकर इसकी कमी से जूझ रहे अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ऐसे ही नहीं मरने देंगे। राज्य में सक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं।



यह तस्वीर चीन के वुहान शहर की है, जहां सुरक्षाकर्मी एक कब्रिस्तान के बाहर खड़े हैं। माना जाता है कि इसी शहर से कोरोना महामारी की दिसंबर में शुरुआत हुई थी।


अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- चुनाव तय समय पर ही होंगे


न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चुनाव अपने निर्धारित समय तीन नवंबर को ही होंगे। उन्होंने कहा कि वे मतदान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैलट के समर्थन में नहीं है। मतदान पोलिंग बूथ में ही किया जाना चाहिए। हालांकि, कोरोना के कारण कई राज्यों ने चुनाव स्थगित कर दिए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस महामारी के कारण जुलाई और अगस्त के बीच होने वाले नामांकन सम्मेलन को भी स्थगित कर दिया है।



मार्च में फ्लोरिडा प्राइमरी के दौरान वोटिंग करता युवक। ट्रम्प ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को ही होंगे।


सीडीसी ने कपड़े के मास्क पहनने की सलाह दी: ट्रम्प


व्हाइट हाउस में शुक्रवार को प्रेस ब्रिफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, ‘‘सीडीसी ने अपनी सिफारिश में कहा है कि नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार नॉन-मेडिकल क्लॉथ (कपड़े) का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ हालांकि, ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि वह खुद मास्क नहीं पहनेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीडीसी की यह सिफारिशें हाल के रिसर्च पर आधारित है। ट्रम्प ने कहा कि सीडीसी मेडिकल ग्रेड या सर्जिकल ग्रेड मास्क के इस्तेमाल की सिफारिश नहीं कर रहा है। मेडिकल कर्मचारियों के लिए एन95 रेस्पिरेटर मास्क को बचाया जाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अभी भी प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।


अपडेट्स



  • कुछ अमेरिकी राज्य अभी भी सख्त लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। इनमें उत्तर और दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का और आयोवा शामिल हैं। वहीं, अलबामा की गवर्नर के. इवे ने शुक्रवार शाम घोषणा की कि वे पूरे राज्य में स्टे-एट-होम ऑर्डर (घर में रहने के आदेश) जारी कर रही है, जो शनिवार से लागू होगा।

  • न्यूयॉर्क में तीन दिन में मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है। यहां अब तक करीब तीन हजार लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, इतने ही दिनों में 1,427 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “कोरोना से जुड़े मामलों की जांच को लेकर हमने अभी तक देशभर में रिकॉर्ड 14 लाख लोगों की जांच की है।”



ऑस्ट्रेलिया: पीएम ने कहा- संक्रमण के पीछे चीन के वेट मार्केट का हाथ


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के पीछे चीन के वेट मार्केट (मांस बाजार) का हाथ है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्लयूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से मांस बाजार के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन का यह मार्केट दुनिया के अन्य देशों और लोगों के लिए गंभीर खतरा है। माना जाता है कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना की शुरुआत वुहान के अवैध पशु बाजार से ही शुरू हुई थी।



ऑस्ट्रेलिया: सिडनी एयरपोर्ट पर फंसे फ्रांस के नागरिक अपने देश जाने के लिए यहां पहुंचे। फ्रांस यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।


पाकिस्तान: लॉकडाउन के बीच जरूरी चीजों की आपूर्ति पर जोर


प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के दौरान लोगों की आवाजाही और परिवहन पर प्रतिबंधों के बीच जरूरी चीजों की आपूर्ति पर जोर दिया जाएगा। देश में शुक्रवार तक दो हजार 686 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 40 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले पंजाब प्रांत (1,069) में सामने आए हैं। उधर, कराची के लियाकताबाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस वैन पर पथराव किया। पुलिस इलाके लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों में रहने की सलाह दे रही थी। 



ब्राजील: 359 लोगों की मौत


दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,146 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,056 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी सचिव जोआओ गबार्डो ने शुक्रवार देर बताया कि देश में अब तक 359 की मौत हो गई है, जो संक्रमित लोगों का 4% है। पिछले 24 घंटों में 60 मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ब्राजील में लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।



अमेरिका: न्यूयॉर्क में एक कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाते चिकित्सक। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले यहीं है। यहां करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है।


इटली: 766 नई मौतें
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि इटली में 24 घंटे में 766 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 14 हजार 681 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले यहां 760 लोगों की जान गई थी। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इटली में इस महीने की शुरुआत से संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है। यहां एक अप्रैल को चार हजार 782, दो अप्रैल को चार हजार 668 और तीन अप्रैल को चार हजार 585 केस सामने आए थे।



इटली: दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें यहां हुई हैं। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने तीन हफ्तों का लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। 


स्पेन: शुक्रवार को 850 लोगों की मौत
स्पेन में शुक्रवार को 850 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए। यहां अब तक 11 हजार 198 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 19 हजार संक्रमित हैं। बीबीसी के मुताबिक, यहां करीब नौ लाख लोग बेरोजगार हुए हैं।



स्पेन: बार्सिलोना में कोरोना से मरने वाले लोगों के शव। यहां अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


सऊदी अरब: हज यात्रा 222 साल बाद रद्द हो सकती है
सऊदी अरब कोरोनावायरस की वजह से हज यात्रा 222 साल बाद रद्द कर सकता है। इससे पहले 1798 में ऐसा किया गया था। सउदी सरकार ने फरवरी के अंत में उमरा को बैन कर दिया था। उमरा भी हज की तरह ही होता है। निश्चित इस्लामी महीने में मक्का और मदीना की यात्रा को हज कहा जाता है। इस समय के अलावा सालभर में इन स्थानों की धार्मिक यात्रा उमरा कहलाती है। पिछले साल यहां हज यात्रा पर करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। यह सालाना इस्लामिक कार्यक्रमों का प्रमुख हिस्सा है। यही कारण है कि 1918 फैले फ्लू के दौरान भी इसे रद्द नहीं किया गया था। अगर यात्रा रद्द होती है सउदी अरब के लिए यह साल घाटे का होगा। क्योंकि महामारी के कारण तेल की कीमतें पहले ही गिरी हुई हैं। ऐसे में हज यात्रा से मिलने वाला रुपया भी नहीं आएगा। यहां अब तक दो हजार 39 लोग संक्रमित हैं, जबकि 25 की मौत हो चुकी है।



सऊदी अरब: 3 अप्रैल को पवित्र शहर मक्का के एक मस्जिद में सऊदी सशस्त्र बलों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। यहां 25 लोगों की मौत हो गई है।


अफ्रीका: 50 देश कोरोना की चपेट में


अफ्रीका में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 284 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7028 लोग संक्रमित हैं। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना अब तक करीब 50 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1,462 मामले, अल्जीरिया में 847 और मिस्र में 779 मामले दर्ज किए गए हैं। महाद्वीप पर अब तक 779 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 221 से 284 हो गई है।



यह तस्वीर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन की है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है।


इराक: कोरोना के 820 मामलों की पुष्टि, 54 की मौत


इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 820 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं 54 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए 48 केस सामने आए हैं। महामारी से निपटने के लिए चीन के सात विशेषज्ञों की एक टीम सात मार्च से ही इराक के चिकित्सकों के साथ मिल कर काम कर रही है।


कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश







































































देश

कितने संक्रमित


कितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका2,77,5227,40312,283
इटली1,19,82714,68119,758
स्पेन1,19,19911,19830,513
जर्मनी91,1591,27524,575
चीन81,6393,32676,755
फ्रांस64,3386,507  14,008
ईरान53,1833,294 17,935
ब्रिटेन38,1683,605135
तुर्की20,921425484
स्विट्जरलैंड19,6065914,846

Popular posts
हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी विजय कुमार की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, संपर्क में आए कोरोना कोर ग्रुप के 12 आईएएस होम क्वारैंटाइन
Image
4 जिलों में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा: जमातियों से कोरोना फैलने की आशंका; बाहरी लोगों की जानकारी छिपाई तो रासुका लगेगा
Image
अयोध्या मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में नहीं दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका
Image
दुबई से लौटे 64 साल के बुजुर्ग की मुंबई में मौत; वे उसी टैक्सी में सवार थे, जिसमें बैठकर 5 लोग पहले भी संक्रमित हो चुके हैं